{"_id":"621d31fb8e9a903be1648758","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd234746718","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
मुरादनगर। किशोरी को अगवा कर गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को गाजियाबाद की एक कॉलोनी से बाइक पर अगवा कर पाइपलाइन मार्ग पर लाया गया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
पीड़ित पिता ने बताया कि वह पीलीभीत से आकर यहां मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर घर में उनकी 15 वर्ष की बेटी अकेली थी, तभी कॉलोनी में ही काम करने वाले बबलू किशोरी को घूमाने के बहाने पर बाइक पर अपने साथ ले मुरादनगर पाइपलाइन स्थित पीर के पास ले आया। आरोप है कि गन्ने के खेत में ले जाकर बबलू ने जबरदस्ती किशोरी का दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने फोन करके अपने चार अन्य साथी को बुला लिया। इसके बाद चारों युवकों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध कर चीख चिल्लाने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की। पिटाई होने से किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी पाइपलाइन मार्ग पर पीर के पास किशोरी को बदहवास हालत में फेंककर फरार हो गया। होश में आने के बाद किशोरी राहगीरों की मदद से अपने घर गाजियाबाद पहुंची। घर पहुंचकर किशोरी अपने साथ हुई वारदात की बात परिजनों को बताई। रविवार रात परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर बबलू निवासी अज्ञात और अन्य चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।