{"_id":"61e079147a08f66d8a27c8cd","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2326370152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में कार से 15 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में कार से 15 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर में कार से 15 लाख रुपये बरामद
मोदीनगर। पुलिस ने बुधवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद चौकी के पास चेकिंग में मेरठ की तरफ जा रही एक कार से 15 लाख रुपये बरामद किए। कार सवार के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने रकम जब्त कर मालखाने में जमा कर दी और रिटर्निंग ऑफिसर को सूचना दे दी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद यह पहली बरामदगी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान ने बताया कि कार सवार आशीष पुत्र सुरेश निवासी कंकरखेडा मेरठ और उसके साथी कुंदन पुत्र महेंन्द्र निवासी दिल्ली रोड मेरठ से बरामद रकम के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों युवकों ने खुद को फल कारोबारी बताया, लेकिन यह रकम कहां से आई, यह नहीं बता सके। एसएचओ ने बताया कि दोनों युवकों को पूछताछ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नकदी किसकी थी और कहां से कहां से जा रही थी, इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है। यह रकम कहीं विधानसभा चुनाव के लिए तो नहीं थी, इस एंगल को भी खंगाला जा रहा है।