फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

एटीएम बूथ में घुसकर बदमाशों ने युवक को लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर एटीएम कार्ड लूट कर रोहित खाते से 70 हजार निकाले - फोटो : GHAZIABAD City
एटीएम बूथ में घुसकर बदमाशों ने युवक को लूटा
विज्ञापन

मुरादनगर। बाइक सवार दो बदमाशों ने खराद मशीन ऑपरेटर का एटीएम कार्ड लूटकर खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। खास यह है कि वारदात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आईटीएस पुलिस चौकी से मात्र 40 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बसंतपुर सैंथली गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह गांव के पास ही निजी कंपनी में खराद की मशीन पर काम करते है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे आईटीएस पुलिस चौकी के पास स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकलने गए थे। रुपये निकालते वक्त दो युवक बूथ में घुस आए और रोहित से उसका एटीएम कार्ड लूट लिया। मारपीट कर पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद बदमाशों ने किसी दूसरे एटीएम बूथ पर जाकर खाते से तीन बार में 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि एटीएम बूथ पर लगे कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed