फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

महिला की मौत, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
महिला की मौत, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के कलछीना गांव में बृहस्पतिवार रात इमराना (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस को मामले में तहरीर नहीं मिली।

हापुड़ के धौलाना स्थित खिचरा गांव निवासी रहूफ की बेटी इमराना का निकाह करीब पांच साल पहले भोजपुर के कलछीना गांव निवासी हुसैन से हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे और लगातार उसे रुपयोें मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बेटी की खुशी के लिए कुछ माह पूर्व चार लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई और इमाराना पर पांच लाख रुपये और लाने का दबाव बनाने लगे। इस बात को लेकर कई बार मारपीट की गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात पड़ोसियों ने मायके वालों को व्हाट्सएप कॉल कर इमराना के गंभीर घायल होने की सूचना दी। परिजनों ने दामाद हुसैन को कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। देर रात परिजन कलछीना पहुंचे तो इमराना की मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने शुक्रवार सुबह शव घर के बाहर सड़क पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। बेटी के शरीर पर चोट के निशान की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि हत्या का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed