फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

पति से झगड़े में महिला ने ढाई साल के बच्चे की जान ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
भोजपुर के प्रथम गढ़ गांव में मां ने की ढाई वर्षीय मासूम की जहर देकर हत्या
पति से झगड़े में महिला ने ढाई साल के बच्चे की जान ली
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के गांव प्रथमगढ़ में आकाश और पत्नी सोनम का झगड़ा दिल को झकझोर देने वाली वारदात का सबब बन गया। सोनम (25) पर आरोप है कि उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे अक्षित की जहर देकर जान ले ली। इसके बाद तेजाब पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिवारजनों का कहना है कि दो दिन पहले उसने बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि पति आकाश उसके चरित्र पर शक करता था, उसके लिए यह बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था।
सोनम का मायका मुजफ्फरनगर के मीरापुर में है। खेती के साथ ढुलाई वाहन चलाने का काम करने वाले आकाश से उसकी शादी 2017 में हुई थी। थोड़े दिन बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। नाराज होकर सोनम मायके चली जाती थी। छह महीने पहले भी चली गई थी। मां-बाप 25 दिसंबर 2021 को उसे छोड़ गए। तब से ही वह ग?ुमसुम थी। दो दिन पहले दंपती में फिर से झगड़ा हुआ। सोनम से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि आकाश ने उससे कहा कि वह दूसरी शादी कर चुकी है। इससे वह आहत हुई और बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

दरवाजा न खुलने पर हुआ शक
बुधवार सुबह सोनम घर पर अक्षित के साथ थी। अन्य लोग खेत पर थे। जेठ विकास अपनी मां प्रेमवती के लिए चाय लेने घर आया तो सोनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने धक्के मारकर इसे खोला। सोनम बदहवासी की हालत में थी। उसके मुंह से तेजाब की गंध आ रही थी। उसने कहा कि अक्षित को कुछ हो गया है। परिवारीजन उसे मेरठ ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश
सोनम काफी देर तक यही कहती रही कि अक्षित के किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। परिवारीजनों ने कमरे में देखा तो पता चला कि अक्षित ने उलटी कर रखी है। वहां मच्छर मारने वाला जहरीला पदार्थ भी पड़ा मिला। इससे यकीन हो गया कि उसकी हत्या की गई है। पति ने केस दर्ज करा लिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया, सोनम ने बेटे की जान लेना कुबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा संरक्षित रखा गया है।

सोनम, तूने ऐसा क्यों किया
आकाश बार बार यही दोहराए जा रहा था, सोनम तूने ऐसा क्यों किया। उसने बताया कि सोनम कई बार घर से चले जाने और आत्महत्या की धमकी देती थी। फिर भी उसे लगता था कि धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बेटे की जान ले लेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed