फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

नाले में गिरकर मासूम की मौत, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नाले में गिरकर मासूम की मौत, शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। प्रीत विहार में रविवार दोपहर 12 बजे खेलते समय पांच साल का बच्चा 15 फुट गहरे नाले में गिर गया। डूबने उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर हंगामा किया। उनका आरोप है कि नाला कवर नहीं है और उसकी काफी समय से सफाई नहीं की गई। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
प्रीत विहार निवासी मोहम्मद नईम ऑटो चलाकर घर का खर्च चलाता है। परिवार में पत्नी कहकशा, बेटा अरहम (5) व बेटी इनाया (3) है। घर से गहरा नाला गुजर रहा है। दोपहर 12 बजे अरहम खेलते समय नाले में गिर गया। उसके गिरते ही वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। परिजन और आसपास के लोगों ने अरहम को तलाशने के लिए नाले में छलांग लगा दी। 20 मिनट के बाद बच्चा जिस स्थान पर गिरा था, उससे करीब 15 मीटर आगे वह मिला। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अरहम परिवार का इकलौता बेटा था। नईम व कहकशा का रोककर बुरा हाल है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि अहरम के पिता ने तहरीर में कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

पिता बोला-उठ जा बेटे मेरे मोबाइल से खेल ले
पिता नईम रोते हुए बोल रहा था कि उठ जा बेटे ले मेरे मोबाइल से खेल ले। रोज खेलने के लिए मोबाइल मांगता था। अब फोन कौन मांगेगा। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। मां कहकशा बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिलेंगे पांच लाख
तहसीलदार हरिप्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की एक लाख रुपये देकर मदद की जाएगी। आगामी बोर्ड बैठक में नाले की दीवार ऊंची कराने या उसे कवर कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। नाला जल्द साफ कराएंगे।
नाले की दीवार ऊंची कराने की मांग
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि काफी समय से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाला गंदगी से नाला भरा पड़ा है। नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई का टेंडर छोड़ा जाता है। इसके बावजूद नाले की सफाई नहीं हो पाई है। लोगों की मांग है कि नाले की दीवार ऊंची की जाए या उसे कवर किया जाए।
बच्चों की जा रही जान, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
- आबादी के बीच बना डेढ़ किमी लंबा नाला पिछले 10 साल में छह बच्चों की ले चुका है जान
हरभजन सिंह
मुरादनगर। मलिकनगर से पाइपलाइन मार्ग गुल्लू शाह पीर तक आबादी के बीच से निकल डेढ़ किमी लंबा नाला मासूमों के लिए काल बन चुका है। पिछले 10 साल में इस नाले में डूबकर 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी नींद में हैं।
12 नंवबर 2014 को नया नूरगंज के लाल पुल के पास नाले में डूबकर सुबान पुत्र आस मोहम्मद की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई बच्चे इसमें गिर चुके हैं। 2013 और 2014 में 4 बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है।

मासूम की मौत के बाद कॉलोनी के लोगों ने दोपहर एक से शाम करीब 5:30 बजे तक हंगामा किया। लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ-साथ नाले की सफाई, बाउंड्री कराने की मांग की। कांग्रेस उत्तर प्रदेश कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव महताब पठान का कहना है कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बर्खास्त किए जाएं। नाले की बाउंड्री वाल होनी चाहिये, जिससे हादसे रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed