{"_id":"616b2638e88d1735ed3bedc5","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd227831829","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने जा रहे किसानों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंकने जा रहे किसानों को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुतला फूंकने जा रहे किसानों को रोका
मोदीनगर/मसूरी। डासना में दूधिया पीपल के पास सरकार व केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे किसान संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोककर पुतला छीन लिया। उधर, निवाड़ी के सौंदा गांव में भी भाकियू के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया।
सौंदा गांव में भाकियू नेता सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुतला फूंकने के लिए भाकियू के कार्यकर्ता एकत्र हो रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाकियू कार्यकर्ता जैसे ही पुतला लेकर निकले तो तुरंत पुलिस ने सभी को दबोच लिया और पुतला अपने कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं एसीएम उमाकांत तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पप्पी नेहरा, विनीत त्यागी, मनोज त्यागी, संदीप खीमावती, संजीव यादव, बृजभूषण, जहीर खान सहित दर्जनों मौजूद रहे। वहीं, डासना में भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर, युवा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निखिल वर्मा, संगठन मंत्री गौरव नागर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद