{"_id":"60fb278b8ebc3e57ef1d1807","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd222768381","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर को बंधक बनाकर छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर को बंधक बनाकर छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मेसी कॉलेज की डायरेक्टर को बंधक बनाकर छेड़छाड़
मोदीनगर। तहसील क्षेत्र के एक फार्मेसी कॉलेज में प्रबंधन से जुड़े व्यक्ति द्वारा महिला डायरेक्टर को बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोएडा निवासी एक महिला तहसील क्षेत्र के एक फार्मेसी कॉलेज में डायरेक्टर है। उसका आरोप है कि संस्थान में खुद को मैनेजमेंट से जुड़ा बताने वाला एक व्यक्ति उनका उत्पीड़न कर रहा है। इस कारण वह एक बार अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। प्रबंधन के कहने पर दोबारा कॉलेज ज्वाइन किया तो आरोपी ने फिर से उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि गत मंगलवार को आरोपी ने अपने ऑफिस में बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और अश्लील फब्तियां कसी। महिला वहां से किसी तरह अपने ऑफिस पहुंची तो आरोपी जबरन उनके ऑफिस में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने साहस जुटाकर घटना का विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया। घटना से महिला सदमे में है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी संजीव वत्स के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद