फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

धर्म छिपाकर की महिला से दोस्ती, दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
धर्म छिपाकर की महिला से दोस्ती, दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की कॉलोनी में रहने वाले युवक द्वारा धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के लाखों के गहने भी हड़प लिए। महिला का आरोप है कि शिकायत के कई माह बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं हिन्दु युवा वाहिनी के महामंत्री नीरज शर्मा का कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

महिला ने पुलिस को दिए पत्र में कहा है कि वर्ष 2016 में वह अपने पति से अलग हो गई थी। जिसके बाद नगर की एक कॉलोनी में बच्चों को लेकर किराए पर रहने लगी। तभी उसकी दोस्ती एक व्यक्ति से हुई जिसने अपना नाम धर्म बदल कर बताया था। इसी बीच व्यक्ति ने एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में व्यक्ति कई वर्षों तक महिला को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि इसी बीच एक दिन युवक के घर जाने पर उसकी पोल खुल गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह गत माह उसके गांव पहुंची और उसके परिजनों से उसकी हरकत के बारे में बताया तो परिजनों ने भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ भी बोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed