{"_id":"609832e28ebc3ed1e7670ed4","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2183934134","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस निकालने पर प्रधान पर मुकदमा दर्ज,गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस निकालने पर प्रधान पर मुकदमा दर्ज,गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय जुलूस निकालने पर जहांगीरपुर प्रधान गिरफ्तार
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने विजय जुलूस निकालने पर जहांगीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान मनीष को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान के विजय जुलूस का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें प्रधान समर्थकों की भारी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नारेबाजी कर रही थी। जुलूस में फायरिंग भी की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
भोजपुर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीलेंद्र सिंह ने बताया गया कि एक प्रधान के विजय जुलूस निकालने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। छानबीन में वीडियो थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर का निकला। वीडियो में समर्थकों की भारी भीड़ कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए विजय जुलूस में नारेबाजी करती दिखी। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर नवनिर्वाचित प्रधान मनीष के खिलाफ चुनाव आचार संहिता एवं महामारी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग करने वाले समर्थक की पहचान की जा रही है।