फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

धारदार हथियार से हमला कर किसान को उतारा मौत के घाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
धारदार हथियार से हमला कर किसान को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

मुरादनगर। फावड़े से हमला कर किसान को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद शव को नग्न अवस्था में धार्मिक स्थल के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रावली कलां गांव में किसान नागेंद्र कुमार परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी विमलेश, दो बेटे संजीव उर्फ सोनू व रोहित हैं। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम किसान नागेंद्र कुमार ईख के खेत में पानी लगाने लगे थे। रात करीब दो बजे छोटे बेटे रोहित ने फोन किया तो वह बंद आ रहा था। शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे बेटा संजीव खेत पर गया तो देखा खेत में पिता नागेंद्र कुमार का शव लहूलुहान नग्न हालत में पड़ा है। बताय कि धारदार हथियार से सिर व गले पर वार कर किसान की हत्या की गयी है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे संजीव उर्फ संजू की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed