{"_id":"608857d88ebc3e82aa0ebac4","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2178502134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
मुरादनगर। ब्रिजविहार कॉलोनी में सोमवार रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
मूलरूप से रुड़की निवासी प्रदीप कुमार मुरादनगर की ब्रिजविहार कॉलोनी में परिवार सहित किराये के मकान में रहते हैं। वह साहिबाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को परिवार के साथ रुड़की मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटे तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। प्रदीप ने बताया कि चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी से तीस हजार रुपये नकदी, करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।