फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

सड़क दुर्घटना में चाय विक्रेता की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सड़क दुर्घटना में चाय विक्रेता की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली रोड स्थित काकड़ा बिजली सब स्टेशन के पास बुधवार को तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने चाय विक्रेता युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चाय विक्रेता की मौत पर गुस्साए लोगों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर दो घंटे तक रावली रोड को जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को समझाया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

खुर्रमपुर गांव निवासी महेश कुमार(40) रावली रोड स्थित काकड़ा बिजली सब स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाता है। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटी शिवानी, डोली, सेजल, दीपाली, गुंजन और बेटा शिवम है। बुधवार सुबह करीब सात बजे महेश कुमार पैदल ही सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले गये, गंभीर हालत होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद सुबह करीब 9 बजे खुर्रमपुर गांव के लोग रावली रोड पर पहुंचे और बीच सड़क पर शव रखकर बिजली सब स्टेशन के पास जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि चालक ने जान बुझकर महेश को टक्कर मारी है, चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे तक जाम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed