{"_id":"603bf12e8ebc3e769b1b6b2c","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd214594524","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक की गई जान
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक की गई जान
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी स्टील के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे लगी कई ठेलियां रौंद दी। हादसे में एक ग्राहक की मौत हो गई और पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। दुघर्टना में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोदी स्टील के समीप सड़क किनारे दर्जनों ठेली-खोखे रोजाना लगते हैं। शनिवार रात ठेली संचालक काम बंदकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने कई ठेलियों को रौंदते हुए बिजली के खंभे, पेड़ को टक्कर मारकर दीवार में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आकर सामान खरीदने आया रविकुमार पुत्र शिव प्रकाश, जितेंद्र व उसकी पांच वर्षीय पुत्री अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घायलों को किसी तरह नगर के निजी अस्पताल ले गए। जहां रविकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रक चालक शराब के नशे में था। रवि बच्चों के लिए चाउमीन खरीदने आया था।