{"_id":"60257d2b8ebc3ee97e292ca4","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd2135786165","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर मजदूरों का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों पर मजदूरों का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर।
थानों पर मजदूरों का प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग हकीमपुरा कॉलोनी में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत और एक के घायल होने के मामले में बृहस्पतिवार को मजदूरों ने दस लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। सुबह मजदूर एकत्र होकर थाने पहुंचे और थाने के गेट पर हंगामा प्रदर्शन किया।
मजदूरों का कहना है कि मृतक दीपल मेहता के परिवार में पत्नी, चार बेटी व एक बेटा है। दीपल की मौत के बाद परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, सभी बच्चे छोटे हैं। मजदूरों की मांग थी कि मृतक के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा मिले। सूचना पर मौके पर पहुंचे मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति और मजदूरों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि नामजद लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।
बुधवार को हकीमपुरा कॉलोनी में निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने गिर गई थी, दीवार के मलबे में दबने से मजदूर दीपल मेहता निवासी मधुबन कंचन टोला जनपद मधेपुरा बिहार की मौत हो गयी थी। मृतक के भतीजे रामरतन ने मामले में गोदाम मालिक यामीन व मिस्त्री नौशाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।