फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

यूपी बन गया अपराध का प्रदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोगों को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू। - फोटो : GHAZIABAD City
यूपी बन गया अपराध का प्रदेश : लल्लू
विज्ञापन

मुरादनगर। रावली कला गांव में बुधवार को कांग्रेस ने किसान सभा का आयोजन किया। सभा में सैकड़ों की संख्या में किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान सभा को संबोधित करते कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध का प्रदेश बन गया है। यहां हत्याएं, दुष्कर्म, अपहरण और डकैती आम बात हो गयी है। व्यापारियों का अपहरण किया जा रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नही है। गुजरात से एक अधिकारी को लाकर विधान परिषद का सदस्य बना दिया जाता है, क्या भाजपा में प्रदेश में नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर घर पहुंचाने का काम कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के पास पहुंचा रही है। किसान पंचायत सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने किया। किसान सभा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और ब्लाक अध्यक्ष सोनू त्यागी ने किया। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, गाजियाबाद जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व संगठन मंत्री नरेंद्र राठी, पूर्व विधायक गजराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, सलीम सैफी, मोहमद हनीफ चीनी, अजय सिंह, नरेंद्र शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत झा, शिवदत्त अधाना, हुमायूं बेग, विश्वदीप त्यागी, मुकेश कशाना, मुकेश शर्मा, नरेंद्र त्यागी उर्फ स्वामी आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
मुरादनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बुधवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान चौधरी वीरेंद्र सिंह, महताब पठान, श्री पाल सिंह, जनार्दन निम्मी, मुस्तकीम नेताजी, नफीस, दीपक शर्मा, सलीम अल्वी, हुसैन चौधरी, महबूब हसन, राजेंद्र वर्मा, जैद सिद्दीकी, शाह आलम, मोहसीन अल्वी, शाहरुख कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed