{"_id":"5fb6bd438ebc3e9b7c13c706","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd208938794","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो गड्ढे में पलटा, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो गड्ढे में पलटा, दस घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो गड्ढे में पलटा, दस घायल
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर मोदीनगर थाना क्षेत्र के खंजरपुर गेट के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 10 सवारी घायल हो गईं। सभी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार देर शाम एक ऑटो सवारियां लेकर फरीदनगर जा रहा था। जैसे ही ऑटो हापुड़-मोदीनगर मार्ग स्थित खंजरपुर गेट के पास पहुंचा पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। ऑटो में बैठी करीब दस सवारी घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। फरीदनगर निवासी यात्री जोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।