फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

शादी में आए बाराती से नगदी व चेन लूटी,विरोध करने पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बाराती से नगदी व चेन लूटी, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के तिबड़ा रोड स्थित एक मंडप में बीती रात शादी में आए बाराती से कुछ दबंगों ने मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और 25 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ित बाराती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली स्थित तेल मिल कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा शुक्रवार रात अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए तिबड़ा रोड स्थित एक मंडप में आया था। बताया गया कि उसने सोने की अंगूठी तथा गले में सोने की भारी चेन पहनी हुई थी, इसके अलावा 25000 से अधिक की नगदी उसके पास थी। कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। कई युवक उसे खींचकर जंगल की तरफ ले गए और उससे लूटपाट करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर डंडों से प्रहार कर दिया और उससे नगदी वे सोने की चेन व अंगूठी लूट कर आरोपी वहां से भाग गए। हमले में संदीप बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी तहर वह जंगल से बाहर आया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने घायल संदीप को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह पुंडीर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed