{"_id":"5dd6eef48ebc3e54ac7bbe7a","slug":"ghaziabad-news-modinagar-news-gbd188752084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान समेत दो गिरफ्तार, पिस्टल और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ जवान समेत दो गिरफ्तार, पिस्टल और कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ जवान समेत दो गिरफ्तार, पिस्टल और कार बरामद
मुरादनगर। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने नामजद सीआईएसएफ के जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और कार बरामद की गई है।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात ढिंडार गांव निवासी होमगार्ड ललित उर्फ राजू गांव निवासी एस कुमार के यहां सगाई समारोह में शामिल होने गया था। सगाई समारोह से लौटते समय ललित अपने होमगार्ड दोस्त एकांत के घर चला गया। दोस्त के घर सीआईएसएफ जवान शशि पंवार निवासी ककड़ीपुर गांव थाना रमाला जनपद बागपत पहले ही मौजूद था। तीनों ने बैठकर देर शराब पी। शराब पीने के दौरान सीआईएसएफ जवान शशि और ललित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शशी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होमगार्ड ललित को तीन गोली मारी। वारदात के बाद एकांत और शशी मौके से फरार हो गए थे, गंभीर हालत में होमगार्ड ललित को मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल होमगार्ड के चाचा राजेंद्र सिंह ने सीआईएसएफ जवान शशी , एकांत व एस कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद सीआईएसएफ जवान शशी पंवार निवासी ककड़ीपुर गांव बागपत और उसके साथी होमगार्ड एकांत निवासी ढिंडार को गिरफ्तार कर लिया है।