फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

ऑनलाइन ब्रिकी में डुप्लीकेट सामान का भांडाफोड,फ्लिपकार्ट पर बेचे जा रहे थे नकली रैकेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नामी कंपनी के नकली रैकेट ऑन लाइन बेचने का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुरादनगर। कस्बे में नामी स्पोर्ट्स कंपनी के नकली रैकेट ऑनलाइन बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। ब्रांड प्रोटेक्टर कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार को पुलिस के साथ छापामारी कर एक आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 30 योनेक्स कंपनी के 30 नकली बैडमिंटन रैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नामी कंपनियों के लिए काम करने वाली ब्रांड प्रोटेक्टर्स प्रा.लि. के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि नामी स्पोर्ट्स कंपनी योनेक्स के नकली बैडमिंटन मुरादनगर में ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। प्रतिष्ठित ऑनलाइन कंपनी केजरिये नकली माल बेचा जा रहा था। योनेक्स के प्रतिनिधि अमनप्रीत ने बताया कि कंपनी ने जांच एजेंसियों के माध्यम से छानबीन शुरू की तो ऑनलाइन सामान बिक्री करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट की साइट पर उनके ब्रांड का मार्का लगाकर डुप्लीकेट सामान बेचने का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी ने जाल बिछाकर सोमवार को कस्बे की ब्रज बिहार कालोनी में जुगवेश कुमार के प्रतिष्ठान ठाकुर सेल्स पर छापा मारकर 30 नकली बैडमिंटन रैकेट पकड़े। उन्होंने बताया कि जुगवेश कुमार पिछले दो वर्ष से लगातार फ्लिपकार्ट के माध्यम से योनेक्स के नकली बैडमिंटन रैकेट बेच रहा था, जिसे जिसे पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed