फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: गंगनहर किनारे मिला बुलंदशहर से लापता आयकर निरीक्षक और पत्नी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गंगनहर किनारे मिला बुलंदशहर से लापता आयकर निरीक्षक और पत्नी का शव
विज्ञापन

मुरादनगर। मसूरी मार्ग चितौड़ा पुल से पहले गंगनहर पटरी के पास जंगल में शनिवार सुबह आयकर निरीक्षक रनपाल सिंह और उनकी पत्नी रेखा का शव मिला। रनपाल का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि रेखा का शव कुछ दूरी पर पड़ा था। वह आर्मी से भी सेवानिवृत्त थे। चार दिन पूर्व बुलंदशहर से वैशाली के लिए बाइक से दंपती निकले थे। मौके से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
जनपद बुलंदशहर बीबीनगर के तिबड़ा गांव निवासी रनपाल सिंह (42)अपनी पत्नी रेखा (38), बेटी महिका, बेटे दिशांत के साथ गाजियाबाद वैशाली सेक्टर-4 शिप्रा टावर के फ्लैट नंबर तीन में रहते थे। वर्तमान में दिल्ली में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। आठ मार्च को रनपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी रेखा के साथ तिबड़ा गांव बुलंदशहर में होली खेलने गए थे। होली खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे दंपती बाइक से वैशाली अपने घर के निकले। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया, तो दोनों के मोबाइल बंद आ रहे थे। भाई रतिपाल ने नौ मार्च को दोनों की गुमशुदगी बुलंदशहर बीबीनगर थाने में दर्ज कराई। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे किसी बकरी चराने वाले ने सूचना दी कि गंगनहर किनारे चितौड़ा पुल से पहले जंगल में किसी व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका पड़ा है और महिला का शव नीचे पड़ा है। सूचना मिलते ही एसीपी निमिष पाटिल और थाना प्रभारी सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर शवों के पास बाइक, हेलमेट व अन्य सामान पड़ा था।
विज्ञापन

उलझी गुत्थी : हत्या या आत्महत्या
आठ मार्च की दोपहर करीब तीन बजे रनपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी रेख के साथ वैशाली घर जाने के लिए निकले थे, शाम करीब 4.06 बजे दोनों छिजारसी टोल पर बाइक पर एक साथ नजर आए, उसी दिन रनपाल मुरादनगर गंगनहर के पास शाम करीब 5.05 बजे बाइक पर सीसीटीवी कैमरे में अकेले नजर आए, उनके पास दो बैग भी थे। दोनों के मोबाइल और पर्स नहीं मिले हैं। गंगनहर पटरी के जिस मार्ग पर दंपती का शव मिला, वहां लोगों का आना जाना न के बराबर है। आशंका जताई जा रही है कि रनपाल ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की, उसके बाद रस्सी से फंदा लगाकर पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। महिला के गले पर निशान भी मिले है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। भाई रतिपाल ने बताया कि नौ मार्च को बीबीनगर थाने में अपहरण की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अपहरण के स्थान पर गुमशुदगी दर्ज की। हालांकि मृतक के भाई रतिपाल सिंह का कहना है कि भाई के पास जो बैग था, वो मौके पर नहीं मिला है। ऐसे में उन दोनों की हत्या किए जाने का शक है। डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed