फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: कक्षा चार की छात्रा को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 31 Dec 2022 06:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक कक्षा चार की छात्रा को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा कर ले गया। उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक कस्बे में बीती शाम किसी काम से जा रही कक्षा चार की छात्रा को एक युवक टॉफी दिलाने के बाद उसे साइकिल पर अगवा कर जंगल में ले गया। बच्ची को श्मशान स्थल के पीछे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां खेल रहे खिलाड़ियों ने आरोपी के चंगुल से उसे बचाया।

विज्ञापन


गुस्साए खिलाड़ियों ने पहले जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची को पीटा भी, मगर बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और मौका देखकर उसके हाथ पर काट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूसने का प्रयास किया लेकिन बच्ची लगातार चीखती रही। करीब चार माह पूर्व मोदीनगर क्षेत्र के रोरी गांव में एक युवक दो बच्चियों को अगवा कर जंगल में ले गए था, वहां उसने एक बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उस बच्ची का शव अगले दिन जंगल से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस

एसीपी सुनील कुमार सिंह कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पिता की तहरीर के अनुसार दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed