फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

Meerut News: होटल में युवक के साथ मिली किशोरी, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
होटल में युवक के साथ मिली किशोरी, हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम यूनिवर्सिटी के समीप एएस ओयो होटल में बुधवार दोपहर एक गैर संप्रदाय के युवक के साथ किशोरी के मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवक बहलाकर किशोर को होटल लाया, जहां उसने कमरे में लेकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा और नगर अध्यक्ष मधुर नेहरा ने बताया कि बुधवार दोपहर को गैर संप्रदाय के युवक द्वारा एक किशोरी को बहलाकर अबूपुर स्थित ओयो के एएस होटल में लाने की सूचना मिली। कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि बिना मानकों के चल रहे होटल संचालक ने बगैर पहचान पत्र के रूम बुक किया। मामला बढ़ने पर निवाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर क्षेत्र में अवैध होटल चल रहे हैं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस युवक व किशोरी को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। संगठन के पदाधिकारी विनीत निवासी कैथावाड़ी ने होटल संचालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी। इसके अलावा निवाड़ी क्षेत्र में मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर डीजे डेंटल कॉलेज के समीप संचालित एक अन्य ओयो होटल में कई युवतियों और युवक के मिलने पर भी हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि होटल में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। होटलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed