फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म मोदीनगर।भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से उसके भाई की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।परिजनों ने कारण पूछा तो किशोरी चुप ही रही।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से उसके भाई की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अफजाल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करते हैं। बताया गया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। 15 सितंबर को किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही गैर संप्रदाय का एक युवक जबरन उनके घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने कारण पूछा तो किशोरी चुप ही रही। बीते दिन परिजनों ने किशोरी को विश्वास में लिया। इस पर उसने आपबीती सुनाई। आरोपी काफी समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। दो माह पूर्व भी उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था, तब भी आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। मंगलवार को किशोरी के परिजन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर अफजाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed