{"_id":"631a44477d8b2778c23daf7c","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2442370101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र नहर में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र नहर में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र नहर में बहा
मुरादनगर। परिवार के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जन करने आया 12वीं का छात्र निखिल पानी के तेज बहाव में बह गया। छात्र को डूबता देख उसके चाचा के उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने चाचा को सकुशल बचा लिया।
सराय नजर अली कॉलोनी निवासी निखिल (17) परिवार के साथ गंगनहर में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने आया था। वह परिवार के साथ गंगनहर चौकी के सामने बने घाट पर मूर्ति विसर्जन कर रहा था। मूर्ति विसर्जन के बाद निखिल अपने चाचा गौरांश के साथ नहाने लगा। नहाते समय वह पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में निखिल की तलाश कर रहे हैं।
फ्लड कंपनी की नहीं हुई तैनाती
शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के दौरान इस बार घाट पर पीएसी की फ्लड कंपनी और एनडीआरएफ की कंपनी की तेनाती नहीं की है। जिसके कारण तीन दिन में दो युवक नहर में बह गये।