{"_id":"63179f2b1180c5430717bb07","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2441302175","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट में तारीख पर आए हिस्ट्रीशीटर ने दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, छात्रा ने कॉलेज छोड़ा, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट में तारीख पर आए हिस्ट्रीशीटर ने दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, छात्रा ने कॉलेज छोड़ा, दहशत में परिवार
Wed, 07 Sep 2022 07:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 07:56 AM IST
सार
कोर्ट में तारीख पर आए हिस्ट्रीशीटर ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं परिवार दहशत में है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कॉलोनी निवासी दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर विशु तोमर ने जान से मारने की धमकी दी है। कोर्ट में तारीख पर आए हिस्ट्रीशीटर की धमकी से भयभीत छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। वहीं, मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा को एक हिस्ट्रीशीटर ने अगवा कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि जेल जाने के बाद से हिस्ट्रीशीटर पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा है। मामले में पुलिस पहले भी कई बार कारवाई कर चुकी है, लेकिन आरोपी पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त को उसके पिता दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही पर गए थे, इसी हिस्ट्रीशीटर ने उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त सुरक्षा व वाहन देने की मांग
पीड़िता को पुलिस की ओर से पहले ही सुरक्षा मिली हुई है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी वाहन और अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नहीं कांपे पिता के हाथ: कहीं बेटी को दी खौफनाक मौत तो कहीं काटा लाडली का सिर, तीसरी वारदात से भी कांपा कलेजा
नाबालिग छात्रा को किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज
भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय छात्रा को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फजलगढ़ गांव निवासी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी एक इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। बीते दिन छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से गई थी लेकिन लौटी नहीं। इसी बीच जानकारी लगी कि फजलगढ़ गांव निवासी नितिन छात्रा को अगवा कर ले गया है।
यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार
पिता का आरोप है कि नितिन काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। सीओ सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो टीमें छात्रा की तलाश में लगा दी गई है। छात्रा को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।