फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

गौ अवशेष मिलने पर भड़के लोग, लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गौ अवशेष मिलने पर भड़के लोग, लगाया जाम
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के अतरौली गांव में शनिवार सुबह गौ अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। विरोध में हिंदू संगठनें और ग्रामीणों ने गौ अवशेष पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में गोकशी का धंधा चल रहा है। सूचना के बाद सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीण शनिवार सुबह दतैड़ी मार्ग की तरफ गए तो वहां प्याऊ के पास गौ अवशेष बिखरे मिले। सूचना के बाद कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। गौ अवशेष देख लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साए लोगों ने अवशेषों को एकत्र कर पिलखुवा-फरीदनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लोगों के आक्रोश को देखते हुए निवाड़ी और मोदीनगर से भी पुलिस फोर्स बुला ली गई। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed