फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

ट्यूशन गई किशोरी को किया अगवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्यूशन गई किशोरी को किया अगवा
विज्ञापन

मोदीनगर। ट्यूशन पढ़ने गई नगर निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी को अगवा करने मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री 11वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसी बीच किशोरी के परिजनों को किसी ने जानकारी दी गई उनकी पुत्री को किल्होड़ा निवासी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर ले गया है। परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तो वह तथा उसके अन्य साथी भी घर से फरार मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियांशु, नितिन, शोभित, तरूण और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed