फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

कोल्डड्रिंक पीने के दौरान विवाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कोल्डड्रिंक पीने के दौरान विवाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन

मुरादनगर। कोल्डड्रिंक पीने को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का विवाद होने के बाद लोगों ने बीचबचाव भी करा दिया था लेकिन आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी देहात सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में लगी है।

ईदगाह चौड़ा खड़ंजा निवासी गुफरान उर्फ काले (19) पुत्र उस्मान मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। परिवार में मां, दो भाई और एक बहन है। पिता की मौत के बाद गुफरान पर परिवार की जिम्मेदारी थी। बताया गया है कि सोमवार शाम गुफरान की प्याऊवाली गली में कोल्डड्रिंक पीने को लेकर कॉलोनी निवासी फैजान से विवाद हो गया था। वहां लोगों ने दोनों में बीचबचाव करा दिया था। इसके बाद फैजान अपने भाई इरशाद के साथ ईदगाह चौड़ा खड़ंजा पहुंचा और गुफरान पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान गुफरान बीच सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कोल्डड्रिंक पीने को लेकर गुफरान का कॉलोनी निवासी युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में लगी है। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed