{"_id":"62c885263beeea0432712497","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd241244828","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म छिपाकर किशोरी को होटल में बुलाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म छिपाकर किशोरी को होटल में बुलाया, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म छिपाकर किशोरी को होटल में बुलाया, हंगामा
मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र में एक किशोर ने धर्म छिपाकर सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती की ओर उसे मिलने के लिए एसआरएम के पास बने होटल किंग पैलेस में बुला लिया। किशोरी को उसकी सच्चाई पता लगी तो वह आगबबूला हो गई। जानकारी के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर निवाड़ी थाने पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
जनपद मेरठ निवासी एक किशोरी की दोस्ती कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक अंजान किशोर से हो गई। दोनों काफी दिनों तक फोन पर बातचीत करते रहे। किशोर ने शुक्रवार दोपहर किशोरी को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित होटल किंग पैलेस में मिलने के लिए बुला लिया। होटल पहुंचने पर किशोरी को किशोर की सच्चाई पता लगी। किशोरी ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची निवाड़ी पुलिस दोनों को थाने ले आई। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर निवाड़ी थाने पर हंगामा किया। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस की शह पर क्षेत्र में दर्जनों अवैध होटल चल रहे हैं, जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। किशोरी ने आरोपी किशोर के खिलाफ मामले में तहरीर दी। किशोरी ने होटल किंग पैलेस के संचालक पर भी बिना आईडी के कमरा देने पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा। उसके आयु प्रमाण पत्र मंगाए गए हैं।