{"_id":"62a645cb7fe91767873fa72f","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2399549172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी ने तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
मुरादनगर। अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पड़ोसी युवक द्वारा तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन माह से वह महिला के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पति व ससुर से मारपीट की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा।
थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक परिवार समेत रहता है, परिवार में पत्नी, पिता व बच्चे हैं, युवक की पत्नी का कहना है कि फरवरी माह में पड़ोस में रहने वाले एक युवक का फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले युवक ने कहा कि तुम्हारे अश्लील फोटो मेरे पास है, अगर तुमने मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। महिला ने युवक की बात को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि घर में अकेली देखकर युवक आ गया और तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर महिला के पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक लगातार महिला से दुष्कर्म करता आ रहा है। युवक से तंग आकर महिला ने सारी बात अपने पति को बता दी, इसके बाद महिला का पति व ससुर शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे लेकिन युवक के परिजनों ने महिला के पति व ससुर को मारपीट कर भगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने गांव से निकलवा देने की धमकी दी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म के मामले में राहुल व मारपीट के मामले में राहुल के पिता मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी है।