फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

योग शिविर कराने के नाम पर 1.77 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
योग शिविर कराने के नाम पर 1.77 लाख ठगे
विज्ञापन

मोदीनगर। पंतजलि योग ग्राम हरिद्वार में दस दिवसीय योग शिविर के नाम पर 1.77 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
संजय अग्रवाल नगर की ब्रहमपुरी कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। बताया कि संजय अग्रवाल की पत्नी और मां की पंतजलि योग ग्राम हरिद्वार में योग शिविर करने की इच्छा थी। संजय ने शिविर की प्रक्रिया जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। संजय ने बताया कि पंतजलि की वेबसाइट पर जाकर उन्होंने जानकारी जुटाई। संजय ने वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर सचिन अग्रवाल नामक व्यक्ति से योग शिविर की प्रक्रिया जानने के बाद आगामी 14 से 24 जून के लिए बुकिंग करा दी। इसके बाद सचिन अग्रवाल ने अपनी पुत्री और उसकी सहेली के बैंक खाते के माध्यम से वेबसाइट पर दिए गए बैंकों के खातों में दो से पांच जून के बीच 1.77 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद संजय अग्रवाल ने पंतजलि योग ग्राम फोन किया तो पता लगा कि वहां सचिन अग्रवाल नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। सचिन को कॉल की गई तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, वह भी पटना बिहार के निकले। इसके बाद संजय अग्रवाल को ठगी का पता लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी मुनिराज से की। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाबा रामदेव ठगी को लेकर कर गए थे सतर्क
पिछले साल छह जुलाई को योग गुरू बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मोदीनगर के सीकरी कला में बने नवनिर्मित पंतजलि वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए आए थे। यहां बाबा रामदेव ने विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। इस दौरान बाबा रामदेव ने लोगों को ठगों सतर्क करते हुए कहा था कि पंतजलि योग पीठ में उपचार कराने के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी की घटना सामने आ रही है। रोजाना हो रही ठगी की घटनाओं को स्वीकारते हुए बाबा रामदेव ने बताया था कि पंतजलि में उपचार के नाम पर लोगों से रोजाना पांच से दस लाख रुपये की ठगी हो रही है। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed