फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

पत्थरबाजों और दंगाइयों पर कार्रवाई होने पर अखिलेश को दर्द होता है : केशव प्रसाद मौर्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पत्थरबाजों और दंगाइयों पर कार्रवाई होने पर अखिलेश को दर्द होता है : केशव प्रसाद मौर्या
विज्ञापन

मोदीनगर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब दंगाइयों और पत्थरबाजों पर कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को न जाने क्यों को दर्द होता है। कहा कि प्रदेश में एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता और अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। आज दंगाइयों को पुलिस सबक सिखा रही है तो उसका दर्द अखिलेश यादव को हो रहा है। डंडे दंगाइयों को पड़ रहे हैं दर्द अखिलेश यादव को हो रहा है। ये है देश की समाजवादी पार्टी का समाजवाद। उन्होंने कहा कि जो आरोपी होंगे वे छोड़े नहीं जाएंगे उनके खिलाफ कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश नहीं है। विपक्ष ने काफी साजिश की है लेकिन सभी साजिश विफल हो गई। यदि अब कोई पत्थर मारेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार रात यहां हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। करीब चार घंटे की देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम ने संबोधन की शुरूआत जनता से संवाद करते हुए की। कहा कि अगर आपने आशीर्वाद नहीं दिया होता तो क्या कमल खिला होता। मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ वर्षों में गरीबों, किसानों, और युवाओं के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं उसका लोहा पूरा विश्व मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed