{"_id":"6283fec655f89d43c8728113","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd238565262","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा के साथ नहर में नहाने आया सिपाही बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा के साथ नहर में नहाने आया सिपाही बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजा के साथ नहर में नहाने आया सिपाही बहा
मुरादनगर। नहर में अपने जीजा के साथ नहाने आया यूपी पुलिस का सिपाही सुभाष कुमार पानी के तेज बहाव में बह गया। चीख पुकार सुनकर गोताखोरों ने तत्परता दिखाते अपनी सिपाही को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मोरटा गांव निवासी सुभाष (32) पुत्र नानकचंद उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है, वर्तमान में उसकी पोस्टिंग खुर्जा में सीओ ऑफिस में चल रही थी। मंगलवार को वह मुरादनगर नहर में अपने जीजा मोहित व जतिन के साथ नहाने आया था। वह बेरिकेडिंग पार करके नहा रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे नहाते समय सुभाष तेज बहाव पानी में बहने लगा। खुद को डूबता देख उसने शोर मचा दिया। मोहित व जतिन ने भी शोर मचाया, गंगनहर प्राचीन शनि घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए सिपाही को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद भी गोताखोर उसे बचा नहीं सके। सुभाष नहर के तेज बहाव पानी में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गंगनहर चौकी प्रभारी अनुप कुमार ने गंगनहर घाट के गोताखोरों की मदद से सिपाही की नहर में तलाश करवाई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे सिपाही की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ को पत्र लिखा गया है।
दो साल पहले हुई थी शादी
सुभाष की शादी दो साल पहले रितिका के साथ हुई थी। उनके डेढ़ साल का बेटा आर्यन भी है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।