फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

कबड्डी खिलाड़ी ने स्टेडियम में खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कबड्डी खिलाड़ी ने स्टेडियम में खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के इटावा गांव रहने वाला है युवक
मुरादनगर (गाजियाबाद)। दिल्ली मेरठ हाईवे स्थित एचएलएम कॉलेज परिसर स्थित क्रिकेट स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में रविवार रात कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक राठी ने खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर थाना बुढ़ाना के इटावा गांव निवासी प्रमोद राठी किसान हैं। उनका बेटा अभिषेक राठी उर्फ बंटी कबड्डी का खिलाड़ी है। वह मुरादनगर एचएलएम कॉलेज परिसर स्थित स्पोर्ट्स कबड्डी अकडेमी के हॉस्टल में रहता है। बताया गया है कि रविवार रात करीब 11 बजे अभिषेक कॉलेज परिसर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में घूम रहा था। इसी बची गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो लहूलुहान हालत में अभिषेक जमीन पर पड़ा है। उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि रविवार देर कॉलेज से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और जांच शुरू की। इस दौरान मौके से तमंचा मिला था, मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एचएलएम कॉलेज के निदेशक पवन कुमार का कहना है कि हादसे की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर खेल चुका है अभिषेक
कबड्डी में अभिषेक स्टेट खेला हुआ है, दस दिन से वह अकेडमी में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। वह अच्छा खिलाड़ी है, यह बात समझ में नहीं आ रही, उसने गोली क्यों मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव, कोच
सुरक्षा पर भी उठे सवाल
एचएलएम कॉलेज के गेट पर गार्ड की ड्यूटी रहती है, कॉलेज परिसर में अभिषेक के पास तमंचा कहां से आया, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा। कॉलेज परिसर में तमंचा आने पर सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

अभिषेक ताऊ के बेटे अनुभव राठी ने बताया कि रविवार रात अभिषेक का अपने भाई शुभम के पास कॉल आई थी। उसने कहा कि मेरा मन नहीं लग रहा है, भाई मुझे बुला लेना, इसके बाद फोन बंद हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed