फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

मंगतेर को अश्लील वीडियो भेज युवती का तुड़वाया रिश्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मंगतेर को अश्लील वीडियो भेज युवती का तुड़वाया रिश्ता
विज्ञापन

मुरादनगर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर शोषण किया। युवती की शादी तय हुई तो उसके मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज कर रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती का कहना है कि लक्ष्मी एंकलेव निवासी एक युवक से करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। एक दिन युवक ने उसे मिलने बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर व फोटो भी खींच लिए। विरोध करने पर आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी युवक उसे फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। करीब 20 दिन पूर्व युवती के परिजनों ने उसका का रिश्ता गाजियाबाद के एक गांव निवासी युवक से तय कर दिया। आरोपी युवक ने किसी तरह युवती के मंगेतर का मोबाइल नंबर व फेसबुक आईडी हासिल कर ली। इसके बाद युवक के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की। इस पर युवक व उसके परिजनों ने गाली-गलौच की और मारपीट कर परिजनों को भगा दिया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक रिंकल व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed