फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

चौकी पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चौकी पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। शिवपुरी कालोनी में मंगलवार रात एक-दूसरे को घूरने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। कार्रवाई की मांग के लिए दोनों पक्ष निवाड़ी रोड चौकी पहुंचे तो दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और हंगामा किया। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। लाठी भांजने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

शिवपुरी कालोनी निवासी मनीष त्यागी तथा दुष्यंत त्यागी पड़ोसी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात गली में एक-दूसरे को घूरने पर विवाद की शुरूआत हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों जमकर लाठी डंडे चले। किसी तरह मामला शांत हुआ तो दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए निवाड़ी रोड चौकी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के लोगों में फिर मारपीट हो गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, मगर दोनों पक्ष आक्रामक बने रहें। इसके बाद पुलिस ने झगड़ रहें दोनों पक्षों पर लाठियां भांज कर वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। वहीं लाठी भांजने की जानकारी मिली तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मनीष त्यागी की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि दो पक्षों में झगड़े के इस मामले में एक पक्ष ने घटना की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चौकी के पास हंगामा कर रहे थे, उन्हें वहां से हटाया गया है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का कहना है कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed