फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किए 14 तमंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद किए 14 तमंचे
विज्ञापन

मुरादनगर। अवैध हथियारों की फैक्टरी चलाने वाले सरगना को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 14 तमंचे, दो अधूरे बने तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने सरगना को 32 घंटे की रिमांड पर लिया था। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में जीतपुर कॉलोनी में अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी थी, जहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। हथियारों की फैक्टरी को जहीरूद्दीन निवासी बहलीन कोतवाली मेरठ चलाता था, जो फरार चल रहा था। 12 अप्रैल को जहीरूद्दीन विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी, क्राइम ब्रांच ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जहीरूद्दीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करता है। एसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक जहीरूद्दीन को पुलिस रिमांड पर लिया गया, उसकी निशानदेही पर पाइप लाइन मार्ग हकीमपुरा कॉलोनी में बंद पड़ी फैक्टरी से 12 बोर के आठ तमंचे, 15 बोर के छह तमंचे, दो तमंचे अधूरे बने, ग्यारह लोहे की नाल, अवैध असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed