{"_id":"624c9c454f0bf4669e140567","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2364470145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पार करने की शर्त लगाने वाला युवक गंगनहर में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पार करने की शर्त लगाने वाला युवक गंगनहर में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर पार करने की शर्त लगाने वाला युवक गंगनहर में बहा
मुरादनगर। दोस्त से शर्त लगाकर नहर पार करने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। नहर के बीच में पहुंचकर युवक तेज बहाव में बह गया। मंदिर के गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
दिल्ली शास्त्री पार्क उस्माननगर निवासी सिराज (24) मंगलवार को अपने दोस्त अभिषेक व एक अन्य के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे नहाते समय सिराज और अभिषेक के बीच शर्त लग गई की कौन पहने नहर पार करेगा। इसके बाद दोनों नहर में कूद गए। बताया गया है कि अभिषेक ने तैर कर नहर पार कर ली थी, लेकिन नहर के बीच में पहुंचते ही सिराज की सांस फूलने लगी। वह नहर के तेज बहाव में बहने लगा। खुद को डूबता देख सिराज ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। सिराज की आवाज सुनते ही मंदिर के घाट पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले की गोताखोर उसके पास पहुंचते सिराज तेज बहाव पानी में बह गया। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग बैरिकेटिंग पार करके नहाते हैं जबकि माइक से चेतावनी दी जाती है कि कोई भी व्यक्ति नहर में नहाते समय बैरिकेटिंग पार न करें। गहरे पानी में जाकर लोग नहाते है और हादसा हो जाता है। महंत ने बताया कि मंगलवार को गोताखोरों ने शराब के नशे में नहर में नहा रहे सलेमाबाद गांव निवासी अभिषेक को बचाया। बता दें कि तीन दिन में नहर में दो युवक बह गये हैं। रविवार को गाजियाबाद नंदग्राम संगम विहार कॉलोनी निवासी बिट्टू नहर में नहाते हुए डूब गया था।
दूरदराज से नहाने आते हैं युवा
मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मोदीनगर, मुरादनगर, साहिबाबाद, लोनी, मेरठ आदि स्थानों से युवक नहर में नहाने के लिए आते हैं। सुबह से लेकर शाम तक नहर में नहाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है।