फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

सीकरी खुर्द पहुंचे आईजी रेंज ने लगाई अधिकारियों की क्लास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीकरी खुर्द पहुंचे आईजी रेंज ने लगाई अधिकारियों की क्लास
विज्ञापन

मोदीनगर। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार दोपहर को सीकरी खुर्द गांव स्थित महामाया देवी मंदिर पर लगने वाले चैत्र मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके बाद देर शाम जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। आईजी रेंज ने मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्थानीय प्रशासन की क्लास लगाई। आईजी प्रवीन कुुमार ने कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्घालु पहुंचते है मगर उसे देखते हुए तैयारी बहुत देरी से की गई हैं। उन्होंने आग से बचाव के साधानों पर भी ध्यान देने को कहा। इसके अलावा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही ड्रोन से भी असामाजिक तत्वों पर निगाह बनाए रखने की आदेश दिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष व्यवस्था देने को कहा। आईजी ने मेले में अनुभवी पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारियों की तैनाती पर जोर दिया। सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने भी शुक्रवार शाम मेला स्थल पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एडीएम ऋतु सुहास, एसडीएम शुभांगी शुक्ला, सीओ सुनील कुमार सिंह तहसीलदार, हरिप्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed