{"_id":"6247564e5488990461126a33","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd236243758","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी, बाइक भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी, बाइक भी ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी, बाइक भी ले गए चोर
मोदीनगर। नगर की कृष्णा कुंज कॉलोनी में बंद मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोर घर में खड़ी बाइक भी चोर ले उड़े। परिवार के सदस्यों को शाम को काम से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
तिबड़ा मार्ग पर कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी सचिन कुमार और उसकी पत्नी गाजियाबाद में किसी कपंनी में काम करते है। बृहस्पतिवार को पति, पत्नी काम पर गए हुए थे। शाम को काम से लौटे तो मकान का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा मिला है। बदमाश उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर खड़ी बाइक, कीमती गहने और करीब दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि नगर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। पिछले एक माह के दौरान नगर की विभिन्न कॉलोनियों में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने मेरठ निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर एक घटना का खुलासा भी किया था।