फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

चोरी के विरोध पर बदमाशों ने ट्रैफिक मार्शलों को सरियों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चोरी के विरोध पर बदमाशों ने ट्रैफिक मार्शलों को सरियों से पीटा
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उखलारसी कट के रविवार सुबह बदमाशों ने सरियों से हमला कर एनसीआरटीसी की साइट पर तैनात ट्रैफिक मार्शल ईश्वर सिंह और जितेंद्र सिंह निवासी सुठारी गांव को घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोरी की घटना को अंजाम देने में विफल होने पर बदमाश एक ट्रैफिक मार्शल का मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने सुपरवाइजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुपरवाइजर राजवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एनसीआरटीसी द्वारा रैपिड रेल के लिए पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एनसीआरटीसी द्वारा बनाए गए कट पर ट्रैफिक मार्शल तैनात हैं। उखलारसी स्थित पिलर नंबर 592 पर ईश्वर सिंह और जितेंद्र सिंह की डयूटी लगी थी। रविवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बदमाश साइट पर सरिया चोरी करने आए थे। बदमाशों को मार्शलों ने सरिया चोरी करने से रोका, इस बात पर बदमाशों ने सरियों से ईश्वर व जितेंद्र हमला कर दिया। बेहोशी हालत में दोनों पर चादर डालकर भाग गए। सुबह करीब चार बजे राजवीर सिंह चेकिंग के लिए पहुंचे तो देखा ईश्वर सिंह और जितेंद्र सिंह लहूलुहान हालत में अचेत पड़े हैं। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, घायलों के होश में आने पर वारदात का पता चलेगा। हाईवे पर दोनों और लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed