{"_id":"623f6b2d0cafb440b420c808","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2359351197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम व एडीजे जाम में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम व एडीजे जाम में फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम व एडीजे जाम में फंसे
मोदीनगर। शनिवार को एक के बाद एक साथ लगातार तीन ट्रेन गुजरने के चलते हापुड़ रोड स्थित रेलवे फाटक करीब आधा घंटे तक बंद रहा। इससे मुख्य मार्ग पर गाजियाबाद की ओर जाने वाली साइड में भीषण जाम लग गया। जाम में सीजेएम तथा एडीजे की गाड़ियां भी फंस गईं। सीजेएम और एडीजे के जाम फंसते ही मोदीनगर पुलिस के हाथपांव फूल गए। फाटक खुलने के बाद पुलिस ने यातायात सामान्य कराकर दोनों गाड़ियां जाम से निकालीं।
बता दें कि मोदीनगर मे काफी समय से ग्रामीण न्यायालय की मांग चल रही है। शनिवार को सीजेएम संदीप चौधरी तथा एडीजे रामचंद्र यादव और अरविंद यादव भवन निरीक्षण करने के लिए मोदीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए कपड़ा मिल स्थित सिंचाई विभाग के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद सीजेएम और एडीजे गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। मगर कुछ दूर चलते ही राज चौपले के समीप उनके वाहन जाम में फंस गए। हापुड़ रेलवे फाटक बंद रहने के कारण वाहनों की कतार मुख्य मार्ग तक आ गई। मुख्य मार्ग पर रैपिड रेल निर्माण के कारण हुई बैरिकेडिंग के चलते यहां जाम लग गया। भयंकर जाम के आगे पुलिस असहाय हो गई। इसी बीच फाटक खुले तो पुलिस ने व्यवस्था बनाकर सीजेएम और एडीजे की गाड़ियों को वहां से रवाना कराया। सीओ सुनील कुमार का कहना है शनिवार दोपहर एक साथ तीन ट्रेन गुजरने से हापुड़ रेलवे फाटक बंद रहा। जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ।