{"_id":"6064ce1e8ebc3ec89a5c68ee","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd216366834","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने सरेराह नाबालिग छात्रा का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने सरेराह नाबालिग छात्रा का किया अपहरण
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा को बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह अगवा कर लिया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोपियों ने सहेलियों को हथियार दिखाकर धमकाया। घटना के विरोध में छात्रा के परिजनों और नगर के संभ्रात लोगों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। बताया गया कि छात्रा घर से कुछ दूर एक शिक्षक से ट्यूशन पढ़ती है। बुधवार देर शाम छात्रा दो सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी सहेलियों को धमकाकर छात्रा को अगवा कर लिया। दहशत में आई सहेलियों ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी छात्रा को अगवा कर भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ परिजन थाने पहुंचे, जहां गुस्साए लोगों ने घटना पर विरोध का जताते हुए हंगामा किया। बताया कि आरोपी का भाई अपराधी प्रवृत्ति का है और वह कई केसों में जेल जा चुका है। वहीं, सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। छात्रा की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दबिश दी गई आरोपी फरार मिले। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।