{"_id":"5ecec77b8ebc3e9085018815","slug":"ghaziabad-gang-tried-to-rob-bank-cash-in-mawana-two-arrested-meerut-news-mrt483660386","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद गैंग ने की थी मवाना में बैंक कैश लूट की कोशिश, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद गैंग ने की थी मवाना में बैंक कैश लूट की कोशिश, दो दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। मवाना में बैंक का कैश लूटने की कोशिश के दौरान दो लोगों को गोली मारने वाले बदमाशों का पुलिस ने पता लगा लिया है। गाजियाबाद गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। देर रात तक पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने में जुटी रही।
कस्बा मवाना में मंगलवार को बदमाशों ने बैंक कैश लूटने की कोशिश की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड समेत दो लोगों को गोली मार दी थी। बदमाश वारदात करके आसानी से फरार भी हो गए। बदमाशों की तलाश में मवाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी लगा दी गई। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि गाजियाबाद गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी वारदात में शामिल थे। स्थानीय एक व्यक्ति ने वारदात की रेकी की है, उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में गाजियाबाद समेत कई जगह पर दबिश दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बैंक का कैश लूटने के लिए वह एक महीने से रेकी कर रहे थे। इस वारदात का खुलासा पुलिस बृहस्पतिवार को कर सकती है।