Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad BTech Student Harsh Sisodia Dies After Fall from Sixth Floor; Last Spoke to Father at 9:30 PM

छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र: रात साढ़े नौ बजे पिता से हुई थी हर्ष की आखिरी बातचीत, आखिरी पलों की कहानी

Sat, 07 Nov 2026 10:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Nov 2026 10:53 AM IST
सार

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे संजयनगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad BTech Student Harsh Sisodia Dies After Fall from Sixth Floor; Last Spoke to Father at 9:30 PM
Ghaziabad BTech Student - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजियाबाद के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष सिसोदिया की मौत से परिवार सदमे में है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे पिता अरविंद सिसोदिया की बेटे हर्ष से आखिरी बातचीत हुई थी। उस समय पिता को अंदाजा भी नहीं था कि बेटे की परेशानी इतनी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


हर्ष सिसोदिया नानौता में देवबंद रोड निवासी थे। पिता अरविंद सिसोदिया पत्रकार हैं और देवबंद रोड पर उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी है। मां नीतू सिंह नानौता के किसान सेवन इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षिका हैं। परिवार में हर्ष छोटा बेटा था। उसका बड़ा भाई आयुष गलगोटिया विश्वविद्यालय से एमटेक की पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन


हर्ष ने इसी साल जुलाई में गाजियाबाद के कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह दीपावली पर घर आने वाला था। पिता अरविंद सिसोदिया ने कॉलेज में बेटे के साथ रैगिंग करने का आरोप लगाया है। इसी के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे अरविंद ने अपने बेटे हर्ष को फोन किया था। तब बेटे ने पिता को कुछ नहीं बताया था। पिता का आरोप है कि वार्डन ने भी बेटे के बारे में सही जानकारी नहीं दी। अस्पताल में पहुंचने पर बेटे के बारे में पता चला। शुक्रवार दोपहर बाद हर्ष का शव घर लाया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदा बीटेक का छात्र, मौत
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे संजयनगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने कॉलेज में रैगिंग होने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान हर्ष सिसोदिया पुत्र अरविंद सिसोदिया निवासी कस्बा ननौता, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके दोस्तों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हर्ष मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेजी से अपने कमरे से निकला। 

इसके बाद वह दूसरे टॉवर में स्थित मालवीय भवन हॉस्टल की छत पर पहुंच गया। वहां से उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर गुलधर पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों की मदद से घायल छात्र को तत्काल यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस शव का मेडिकल परीक्षण कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सहारनपुर स्थित अपने घर रवाना हो गए। एसीपी के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

छात्रों पर रैगिंग का आरोप, डीन से शिकायत
मृतक छात्र के पिता अर्जुन सिसोदिया ने आरकेजीआईटी के डीन हरि गोपाल गर्ग व प्रबंधक वीसी शर्मा को लिखित शिकायत दी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पांच नवंबर को उनके बेटे के साथ कॉलेज के ही सात-आठ छात्रों ने रैगिंग की है। इससे परेशान होकर उनके बेटे हर्ष सिसोदिया ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। डीन और प्रबंधक ने उनकी शिकायत पर लिखित जांच का आश्वासन दिया है।
 

परिजनों ने छात्र के शव का मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है, पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है। पीड़ित पिता ने छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है, टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। -जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम

 

मामले में उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। इसमें जो दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी। छात्र अपने एक साथी के साथ शुक्रवार को कार में बाहर गया था। जहां उनकी कार से हादसा हो गया था। पुलिस के आने पर छात्र को शनिवार सुबह 10 बजे गुलधर चौकी लेकर जाना था। इस संबंध में परिवार को भी सूचना दी गई थी। इस बीच यह हादसा हो गया।-एचजी गर्ग, डीन छात्र कल्याण, आरकेजीआईटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed