फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghar me aag lagi , teen jhulse

घर में आग लगी, तीन झुलसे, एक की हालत गंभीर  

Sun, 22 Apr 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के तीरगरान मोहल्ले स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो चचेरे भाइयों सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक युवक की हालत नाजुक बनी है। कस्बे में चर्चा है कि पटाखे बनाते वक्त आग लगने से हादसा हुआ, जबकि पीड़ित और पुलिस इसे गैस रिसाव से हुआ हादसा बता रही है।
घटना शनिवार दोपहर की है। तीरगरान मोहल्ले में हाजी सलीम के मकान में आग लगने से सलीम (40) उसका चचेरा भाई वसीम (30) और शोएब (20) बुरी तरह झुलस  गए। परिजन तीनों को बागपत रोड स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम ले गए। जहां शोएब की गंभीर हालत देख उसे लोकप्रिय अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

एसओ इंचौली पंकज कुमार ने बताया कि झुलसे लोगों ने बयान में बताया कि घर के सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लगी। उनका कहना था कि चाय बनाते वक्त हादसा हुआ था। एसओ के अनुसार मजिस्ट्रेट द्वारा भी बयान दर्ज कराए गए हैं। बकौल एसओ शोएब की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से वो ठीक से बात करने की स्थिति में नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों में आग लगने का शोर मचा
घटना के बाद कस्बे में शोर मच गया कि पटाखे बनाते वक्त आग लगने से हादसा हुआ। चर्चा फैली कि घटना के बाद धमाका भी हुआ था। एसओ ने भी बताया कि इसी तरह का शोर मचा था। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की तो घर पर रखा सोफा और कुछ कपडे़ जले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed