फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghani aabadi me dodai safari

घनी आबादी में अंधाधुंध दौड़ाई सफारी, सांप्रदायिक तनाव   

Wed, 28 Feb 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Feb 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
ghani aabadi me dodai safari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 कोतवाली में घनी और मिश्रित आबादी वाले पोदीवाड़ा मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक ने सफारी गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। गाड़ी की टक्कर लगने से नगर निगम के सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने गाड़ी में आग लगाने की कोशिश तक कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गाड़ी कब्जे में ले ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बनीसराय मोहल्ला निवासी अबूजर पुत्र हाजी नासिर पर आरोप है कि उसने घनी आबादी में सफारी गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। गाड़ी की चपेट में आकर बनीसराय निवासी शाहिदा बेगम और हारून घायल हो गए। चीख पुकार मचने के बावजूद अबूजर ने गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। उसके बाद पोदीवाड़ा में सफाई कर्मी ओमप्रकाश को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों ने गाड़ी को घेरकर आग लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह समझाकर शांत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाने में लगी रही मामला
आरोप है कि पुलिस मौके पर मामले को दबाने में लगी रही। आरोपी चालक और गाड़ी को पुलिस ने वहां से भगा दिया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 
आरोपी पूर्व मंत्री याकूब के परिवार का
लोगों ने आरोप लगाया कि सफारी गाड़ी चलाने वाला आरोपी अबूजर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार का है, इसलिए पुलिस ने उसे बचाया है। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर कोतवाली को आरोपी को गिरफ्तार करने और गाड़ी थाने लाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आरोपी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार हो या परिवार का सदस्य, पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करे। 
याकूब से दूर तक लेना-देना नहीं
उधर, इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का दावा है कि आरोपी अबूजर का याकूब कुरैशी के परिवार से दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उनके पास सिफारिश में भी कोई कॉल तक नहीं आई।
पिता हिरासत में, गाड़ी पकड़ी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार आरोपी अबूजर के पिता को हिरासत में लिया है। गाड़ी भी कब्जे में है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। दोनों समुदाय के लोग घटनास्थल पर आए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला काबू कर लिया।
पहले भी चर्चा में रहे याकूब 
याकूब कुरैशी के बेटी ने कैंट स्थित एक स्कूल में हंटर चलाया था। उसके बाद याकूब के बेटे भूरा ने सरेआम एक युवक की पिटाई कर दी थी। दोनों ही मामले शहर में चर्चित हुए थे। उस समय नियमानुसार कार्रवाई न करने पर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। लोगों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर याकूब कुरैशी को बचा रही है, ताकि फिर कोई बड़ा बखेड़ा न हो जाए। 

पुलिस कार्रवाई करेगी
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि आरोपी अबूजर पर केस दर्ज कर लिया है। शुरुआत में अबूजर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिवार का सदस्य बताया गया। लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी कोई भी हो, पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed