फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get rid of digital arrest immediately by disconnecting the call of cyber fraudsters

Meerut News: साइबर ठग की कॉल काटकर तत्काल डिजिटल अरेस्टिंग से पाएं छुटकारा

Tue, 31 Mar 2026 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Get rid of digital arrest immediately by disconnecting the call of cyber fraudsters
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को काइट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद यादव ने कहा कि भारत में डिजिटल अरेस्ट का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। अगर कोई साइबर ठग खुद को अधिकारी बताकर आपको कॉल करे तो आप तुरंत डिजिटल अरेस्ट से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

आईपीएस बजरंग प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी और उन्हें इनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पहले अपराध पारंपरिक तरीके से होते थे। इसमें अपराधी खुद शामिल होता था लेकिन अब 4डी अपराध का युग आ गया है। मोबाइल, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए अपराध हो रहे हैं। इनमें अपराधी का चेहरा या पहचान आसानी से पता नहीं चल पाती।
विज्ञापन

बताया कि एआई की मदद से अपराधी आपकी या आपके परिवारजनों की आवाज की नकल (वॉइस क्लोनिंग) करके ठगी कर रहे हैं। कई बार राशन, डीएल, क्रेडिट कार्ड, लोन आदि के लिए हमारे पास मैसेज आते हैं। हमने कोई आवेदन नहीं किया तब भी हमारे पास ऐसे मैसेज या ईमेल आ सकते हैं। शादी का कार्ड व्हाट्सएप पर मिलता है। यह मैसेज भेजने वाला अंजान है तब भी हम इन मैसेज और पीडीएफ फाइल को क्लिक कर खोल लेते हैं। इनमेें एपीके फाइल होती हैं। इनकी मदद से साइबर ठग हमारे मोबाइल को क्लोन कर लेते हैं। मोबाइल की हर गतिविधि पर नजर रखकर हमें ठगी आदि का शिकार बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने साइबर ठगी से बचने के कई उपाय बताए और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर संस्था के निर्देशक डॉ. आकाश चाबाक, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. विनीत मलिक, राफिया, राजेंद्र कुमार, काजल, प्रियंका, मोनिका, कनिका, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगों से ऐसे बचें
किसी भी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन या डेटा डालने से पहले केवल सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।
ज्यादातर वेबसाइटें और ऐप्स आपका व्यक्तिगत डेटा चुराते हैं, जो साइबर अपराध का सबसे बड़ा कारण बनता है।
अंजान नंबर से आए कॉल या ईमेल पर कभी भरोसा न करें।
साइबर ठगी के मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 कॉल करें।
साइबर बुलिंग से बचें और हर ईमेल को संदेह की नजर से देखें।
----------------------



विद्यार्थियों के सवाल और आईपीएस बजरंग प्रसाद के जवाब
- साइबर ठगी की कितनी देर में हमें पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए : रमनीत कौर
उत्तर- जितना जल्दी हो सके पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। देर करेंगे तो साइबर ठग कोे बचने का समय मिल सकता है।
- कुछ समय पहले मेरी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी और दूसरे लोगों के पास लगतार मैसेज किए जा रहे थे। ऐसे में क्या करें : अरविंद कुमार
उत्तर- सबसे पहले आप दूसरों को बता दें कि आपकी आईडी हैक हो गई है। आप अपनी आईडी को डिएक्टिवेट कर डिलीट कर दें और रिपोर्ट दर्ज कराएं।
- पुलिस साइबर क्राइम का खुलासा कैसे करती है: आदित्य झा
उत्तर- जितना जल्दी आप रिपोर्ट दर्ज कराएंगे उतना जल्दी हम उन्हें पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed