फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Geographic Information System: central government is preparing master plan for 63 cities in UP

घर बैठे देख सकेंगे जमीन का भू-उपयोग, प्रदेश के 63 शहरों का मास्टर प्लान तैयार करा रही केंद्र सरकार

Wed, 04 Sep 2019 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Geographic Information System: central government is preparing master plan for 63 cities in UP
ज्योग्रॉफिक इंफोरमेशन सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर के विकास का खाका तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अमृत योजना में महायोजना-2031 का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्रदेश के 75 जिलों में से 63 शहरों के मास्टर प्लान की जिम्मेदारी कंसल्टेंट को दे दी गई है। जिससे शहर के विकास का खाका सही ढंग से तैयार किया जा सके।

विज्ञापन


मेरठ में एलमांड कंसल्टेंट को इसकी जिम्मेदारदी सौंप दी गई है। वहीं, इस बार तकनीक का भी खासा इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे शहरवासी एक क्लिक पर घर बैठे ही भूमि का भू-उपयोग देख सकेंगे। इसके लिए मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन


बता दें, कुछ दिन पहले मेरठ विकास प्राधिकरण से शहर के विकास में प्रमुख बिंदुओं को तैयार कर रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसमें एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में बताया गया था। इस बैठक में मुख्य नगर नियोजक इश्तियाक अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वर्ष-2031 तक होने वाले विकास कार्यों को भी दर्शाया जाएगा। वहीं, इसके लिए अब एमडीए कर्मचारियों को मास्टर प्लान बनाने की जरुरत नहीं होगी। कंसल्टेंट टीम ही महायोजना-2031 का मैप तैयार करेगी।

ये है ज्योग्रॉफिक इंफोरमेशन सिस्टम
जमीन की सतह को चिह्नित करने के लिए पहले दक्षांतर और अक्षांतर के जरिए कोआर्डिनेट निकालने होंगे। इसके बाद स्थान का पता चल सकेगा कि यहां पर किस तरह की जमीन उपलब्ध है। जिससे घर बैठे ही शहरवासी प्लाट का भू-उपयोग जान सकेंगे। 

जीआइएस सर्वे किया जा चुका
कुछ दिन पहले ही प्रदेश सरकार की तरफ से नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की टीम जिले में पहुंचकर अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर चुकी है। इसके बाद ही महायोजना-2031 को बनाया जाना है। जिससे मास्टर प्लान के समय अवैध कॉलोनियों को इसमें शामिल न किया जा सके। तीन से पांच दिन तक चले सर्वे में शहर के सभी इलाकों में रिमोट सेंसिंग सेंटर की टीम ने यह कार्य किया था। 

महायोजना 2031 की तैयारी
नई तकनीक पर महायोजना-2031 का नक्शा तैयार करने की योजना बनी है। इस बार केंद्र सरकार के दखल के बाद सही तरीके से महायोजना पर क्रियान्वयन किया जाएगा - इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed